Monday, 3 September 2018

आखिर क्या था वह प्रश्न जिसका उत्तर एक विद्वान मह्रिषी और उसकी आठ पीढ़िया ...



आखिर क्या था वह प्रश्न जिसका उत्तर एक विद्वान मह्रिषी और
उसकी आठ पीढ़िया भी नही दे पायी
, आदि पुराण की एक अनोखी कथा!
प्राचीन भारत में दार्शनिक एवं धार्मिक वाद-विवाद, चर्चा या
प्रश्नोत्तर को शास्त्रार्थ कहते थे
, शास्त्रार्थ का शाब्दिक अर्थ तो शास्त्र का अर्थ है , वस्तुतः मूल
ज्ञान का स्रोत शास्त्र ही होने से प्रत्येक विषय के लिए निष्कर्ष पर पहुँचने के
लिए शास्त्र का ही आश्रय लेना होता है अतः इस वाद-विवाद को शास्त्रार्थ कहते हैं
जिसमे तर्क
,प्रमाण और युक्तियों के आश्रय से सत्यासत्य निर्णय होता है. वैदिक काल में एक
से बढ़कर एक विद्वान ऋषि थे
, उस काल में भी शास्त्रार्थ हुआ करता था , वैदिक काल में
ज्ञान अपनी चरम सीमा पर था
, उस काल में शास्त्रार्थ का प्रयोजन ज्ञान कि
वृद्धि था क्यों कि उस काल कोई भ्रम नहीं था
, ज्ञान के सूर्य
ने धरती को प्रकाशित कर रखा था
, उस काल शास्त्रार्थ प्रतियोगिताएं होती थी , न सिर्फ ऋषि
अपितु ऋषिकाएँ भी एक से बढ़कर एक शास्त्रार्थ महारथी थी
| इसी शास्त्रार्थ मे एक प्रश्न ऐसा उठ गया जिसका उत्तर 8
पढ़ियाँ भी ना दे पायी । तो क्या था वह प्रश्न किसने पूछा था ऐसा कठिन प्रश्न और
एफ़आर किसने उत्तर दिया उस प्रश्न का
ये काल chakra है...
एक आश्रम में विद्वान ऋषि कक्षीवान रहते थे वे प्रत्येक
प्रकार के शास्त्र और वेद में निपुर्ण थे. एक बार वे उन्ही के समान शास्त्रात में
निपुर्ण ऋषि प्रियमेध से मिलने गए तथा उनके आश्रम में पहुँचते ऋषि प्रियमेध द्वारा
उनका खूब आदर सत्कार किया गया. ऋषि कक्षीवान जब भी ऋषि प्रियमेध से मिलते तो दोनों
के बीच बहुत लम्बी शास्त्रात होती इसी तरह उस दिन भी ऋषि कक्षीवान ने प्रियमेध से
एक पहेली पूछी की ऐसी कौन सी चीज है जिसे यदि जलाये तो उस से तनिक भी रौशनी न हो
?
प्रियमेध ने कफ़ि सोच विचार किया परन्तु वे इस पहेली के
उत्तर दे पाने असमर्थ रहे
,
जिस किसी भी चीज
के बारे में विचार करते उन्हें लगता की वह थोड़ी सी ही सही परन्तु रौशनी उत्तपन
करता है. पहली के उत्तर ढूढ़ने के उधेड़बुन में उनकी जिंदगी बीत गयी. जब प्रियमेध
ऋषि का अंत समय नजदीक आया तो उन्होंने कक्षीवान ऋषि को संदेश भेजा की मैं आपकी
पहेली का उत्तर ढूंढ पाने में समर्थ नही हो पाया परन्तु मुझे पूरा विश्वाश है की
भविष्य में मेरे वंश में ऐसा विद्वान जरूर जन्म लेगा जो आपके इस प्रश्न का उत्तर
दे पायेगा. उनके मृत्यु के बाद उनके पुत्र ने 
इस प्रश्न के उत्तर का जिम्मा लिया परन्तु वह इस प्रश्न का उत्तर ढूढ़ पाने
में असमर्थ रहा और एक दिन उसकी भी मृत्यु हो गयी. इस के बाद कक्षीवान के उस प्रश्न
के उत्तर को ढूढ़ने में प्रियमेध की कई पीढ़िया गुजरती गई.
इस तरह प्रियमेध की आठ पीढ़िया कक्षीवान  के प्रश्न का उत्तर ना पा सकी तथा  उत्तर खोजते-खोजते स्वर्ग को प्राप्त हो गई.
कक्षीवान अपने पहेली का हल पाने के लिए जिन्दा रहे. कक्षीवान के पास एक नेवले के
चमड़े से बनी थेली थी जिसमे कुछ चावल भरे थे प्रत्येक वर्ष वे उसमे से एक
– एक दाना निकालकर
फेक देते थे. जब तक थेली के सारे चावल खत्म ना हो जाये उन्हें तब तक जीवन  प्राप्त था.
प्रियमेध के नोवी पीढ़ी में साकमश्व नाम का बालक पैदा हुआ व
बचपन से ही बहुत विद्वान था तथा अपने मित्रो के साथ हर शास्त्राथ में वह विजयी
होता था. साकमश्व जब बड़ा हुआ तो उसे एक बात चुभने लगी की एक पहेली का उत्तर उसकी
पूरी
8 पीढ़िया देने में
असमर्थ रही और स्वर्गवासी हो गई परन्तु अब तक उस प्रश्न को पूछने वाला जिन्दा है.
साकमश्व ने निश्चय किया की वह इस प्रश्न का उत्तर ढूढ के ही चेन लेगा. एक दिन उसे
प्रश्न का उत्तर सोचते सोचते सामवेद  का एक
श्लोक सुझा तथा उसने सामवेद  के उस श्लोक
को एक निर्धारित सुर में गाना शुरू किया
, इसके साथ ही उसे प्रश्न का उत्तर मिल गया.
वह तुरंत कक्षीवान के आश्रम की ओर भागा तथा कक्षीवान उसे
देखते ही जान गए की उन्हें आज उनके प्रश्न का उत्तर मिल जायेगा. उन्होंने अपने एक
शिष्य को बुला कर उनकी चावल के दानो से भरी थेली फिकवा दी. साकमश्व ऋषि कक्षीवान
के करीब पहुंचकर उनके प्रश्न का उत्तर देते हुए बोला की जो मनुष्य केवल  ऋचा गाता है साम नही वह गायन उस अग्नि के समान
कहलाता है जिससे प्रकाश पैदा नही होता लेकिन जो ऋग्वेद के ऋचा के बाद सामवेद  का साम भी गाता हो उसका गायन उस अग्नि जैसा है
जिससे रौशनी भी पैदा होती है.  साकमश्व के
उत्तर को सुनकर कक्षीवान संतुष्ट हुए और उसे अपना आशीर्वाद दिया इस प्रकार साकमश्व
ने अपने अपने पूर्वजो का कलंक भी मिटा दिया !

Saturday, 4 August 2018

शिव पार्वती का स्वर्ण महल कैसे बना रावण की सोने की लंका || Kaal Chakra



भगवान शिव और माता पार्वती के स्वर्ण महल की कथा।
भगवान शिव नित्य और अजन्मा हैं। इनका आदि और अंत न होने से
वे अनन्त हैं। इनके समान न कोई दाता है
, न तपस्वी, न ज्ञानी , न त्यागी, न वक्ता है और न
ऐश्वर्यशाली।
भगवान शिव का एक नाम ‘आशुतोष’ है। ‘आशु’ का अर्थ है अति
शीघ्र
, ‘तोष’ यानी प्रसन्न होने वाले। उपासना से शीघ्र ही
प्रसन्न होने के कारण उन्हें आशुतोष कहते है।
आज इस विडियो मे भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ी एक रोचक
कहानी सुनाएँगे...
ये काल चक्र है...
एक बार की बात है, देवी पार्वती का मन खोह और कंदराओं में रहते हुए ऊब गया। दो
नन्हें बच्चे और तरह तरह की असुविधाएँ। उन्होंने भगवान शंकर से अपना कष्ट बताया और
अनुरोध किया कि अन्य देवताओं की तरह अपने लिये भी एक छोटा सा महल बनवा लेना
चाहिये। शंकर जी को उनकी बात जम गई।
ब्रह्मांड के सबसे योग्य वास्तुकार विश्वकर्मा महाराज को
बुलाया गया। पहले मानचित्र तैयार हुआ फिर शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के बाद तेज
गति से काम शुरू हो गया। महल आखिर शंकर पार्वती का था कोई मामूली तो होना नहीं था।
विशालकाय महल जैसे एक पूरी नगरी
, जैसे कला की अनुपम कृति, जैसे पृथ्वी पर
स्वर्ग। निर्माता भी मामूली कहाँ थे! विश्वकर्मा ने पूरी शक्ति लगा दी थी अपनी
कल्पना को आकार देने में। उनके साथ थे समस्त स्वर्ण राशि के स्वामी कुबेर ! बची
खुची कमी उन्होंने शिव की इस भव्य निवास-स्थली को सोने से मढ़कर पूरी कर दी।
तीनों लोकों में जयजयकार होने लगी। एक ऐसी अनुपम नगरी का
निर्माण हुआ था जो पृथ्वी पर इससे पहले कहीं नहीं थी। गणेश और कार्तिकेय के आनंद
की सीमा नहीं थी। पार्वती फूली नहीं समा रही थीं
, बस एक ही चिंता
थी कि इस अपूर्व महल में गृहप्रवेश की पूजा का काम किसे सौंपा जाय। वह ब्राह्मण भी
तो उसी स्तर का होना चाहिये जिस स्तर का महल है। उन्होंने भगवान शंकर से राय ली।
बहुत सोच विचार कर भगवान शंकर ने एक नाम सुझाया- रावण।
समस्त विश्व में ज्ञान, बुद्धि, विवेक और अध्ययन
से जिसने तहलका मचाया हुआ था
, जो तीनो लोकों में आने जाने की शक्ति रखता था, जिसने निरंतर
तपस्या से अनेक देवताओं को प्रसन्न कर लिया और जिसकी कीर्ति दसों दिशाओं में
स्वस्ति फैला रही थी
, ऐसा रावण गृहप्रवेश की पूजा के लिये, श्रीलंका से, कैलाश पर्वत पर
बने इस महल में आमंत्रित किया गया। रावण ने आना सहर्ष स्वीकार किया और सही समय पर
सभी कल्याणकारी शुभ शकुनों और शुभंकर वस्तुओं के साथ वह गृहप्रवेश के हवन के लिये
उपस्थित हुआ।
गृहप्रवेश की पूजा अलौकिक थी। तीनो लोकों के श्रेष्ठ स्त्री
पुरुष अपने सर्वश्रेष्ठ वैभव के साथ उपस्थित थे। वैदिक ऋचाओं के घोष से हवा गूँज
रही थी
, आचमन से उड़ी जल की बूँदें वातावरण को निर्मल कर रही थीं।
पवित्र होम अग्नि से उठी लपटों में बची खुची कलुषता भस्म हो रही थी। इस अद्वितीय
अनुष्ठान के संपन्न होने पर अतिथियों को भोजन करा प्रसन्नता से गदगद माता पार्वती
ने ब्राह्मण रावण से दक्षिणा माँगने को कहा।
“आप मेरी ही नहीं समस्त विश्व की माता है माँ
गौरा
, आपसे दक्षिणा कैसी?” रावण विनम्रता की प्रतिमूर्ति बन गया।

“नहीं विप्रवर, दक्षिणा के बिना
तो कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता और आपके आने से तो समस्त उत्सव की शोभा ही
अनिर्वचनीय हो उठी है
, आप अपनी इच्छा से
कुछ भी माँग लें
, भगवान शिव आपको
अवश्य प्रसन्न करेंगे।
” पार्वती ने आग्रह
से कहा।
“आपको कष्ट नहीं देना चाहता माता, मैंने बिना माँगे ही बहुत कुछ पा लिया है। आपके
दर्शन से बढ़कर और क्या चाहिये मुझे
?” रावण ने और भी
विनम्रता से कहा।
“यह आपका बड़प्पन है लंकापति, लेकिन अनुष्ठान की पूर्ति के लिये दक्षिणा
आवश्यक है आप इच्छानुसार जो भी चाहें माँग लें
, हम आपका पूरा मान
रखेंगे।
” पार्वती ने पुनः अनुरोध किया।
“संकोच होता है देवि।” रावण ने आँखें झुकाकर कहा।
“संकोच छोड़कर
यज्ञ की पूर्ति के विषय में सोचें विप्रवर।
” पार्वती ने नीति को याद दिलाया।
जरा रुककर रावण ने कहा, “यदि सचमुच आप मेरी पूजा से प्रसन्न हैं, यदि सचमुच आप
मुझे संतुष्ट करना चाहती हैं और यदि सचमुच भगवान शिव सबकुछ दक्षिणा में देने की
सामर्थ्य रखते हैं तो आप यह सोने की नगरी मुझे दे दें।
”

पार्वती एक पल को भौंचक रह गईं ! लेकिन पास ही शांति से
बैठे भगवान शंकर ने अविचलित स्थिर वाणी में कहा- तथास्तु। रावण की खुशी का ठिकाना
न रहा। भगवान शिव के अनुरोध पर विश्वकर्मा ने यह नगर कैलाश पर्वत से उठाकर
श्रीलंका में स्थापित कर दिया।
तबसे ही रावण की लंका सोने की कहलाई और वह दैवी गुणों से
नीचे गिरते हुए सांसारिक लिप्सा में डूबता चला गया। पार्वती के मन में फिर किसी
महल की इच्छा का उदय नहीं हुआ। इस दान से इतना पुण्य एकत्रित हुआ कि उन्हें और
उनकी संतान को गुफा कंदराओं में कभी कोई कष्ट नहीं हुआ।
How did Ravan get golden
Lanka,
Who made Lanka of gold,
ravana and
shiva story,,
ravana and
shiva story in hindi
golden lanka
of ravana,
ravana asks
for parvati,
where is
ravana palace in sri lanka,
ravana
history,
ravana dead
body,
evidence of
ravana in sri lanka,

Wednesday, 18 July 2018

अघोरी साधुओं की मायावी व रहस्यमयी दुनिया की के अनजाने तथ्य || Kaal Chakra



अघोरी साधुओं की मायावी व रहस्यमयी दुनिया
की के अनजाने तथ्य
माना जाता है कि शमशान जिन्दगी का आखिरी पड़ाव होता है जिसके बाद
दुनिया की सारी चीज़े बेमतलब हो जाती है। लेकिन इसी श्मशान में मुर्दों के बीच कुछ
जिन्दगियाँ भी रहती है जो मुर्दों में ही जिन्दगी तलाशती है। जब पूरी दुनिया सो
जाती है तो ये अपनी साधना में जागते है। इनकी अपनी खुद की एक अलग ही
 मायावी दुनिया है जहाँ इनके लिये इंसानी खोपड़ी पायला होता है और मूर्दा निवाला। श्‍मशान बिस्‍तर बन जाती है और चिता
चादर। दोस्तों आज हम ऐसे लोगों की जिंदगी से पर्दा उठाएंगे जिनकी खुद की जिंदगी
सदियों से रहस्‍य के पर्दे में है। हम बात कर रहे हैं श्‍मशान की साधाना में
इंसानी चोलों को उतारकर फेंक देने वाले
“अघोरियों” की। अघोरी साधू हमेशा से लोगों की जिज्ञासा का विषय रहे हैं इसीलिए आज हम इस विडियो
के माध्यम से अघोरियों के बारे में सम्पूर्ण तथ्य लेकर आये है. अधोरी कौन होते है
, क्या करते है, कैसे रहते है, उनकी साधना के क्या नियम है ?
ये काल चक्र है....
हिन्दू धर्म में एक “शैव संप्रदाय” है जो “शिव साधक” से सम्बंधित है। इसी
सम्प्रदाय में साधना की एक रहस्यमयी शाखा है
“अघोरपंथ” जिसका पालन करने वालों को अघोरी साधू कहते हैं। अघोरियों का इतिहास करीब 1000 वर्ष पुराना है। लेकिन आज इनकी संख्या काफी कम हो
गई है। अघोरियों को इस पृथ्वी पर भगवान शिव का जीवित रूप भी माना जाता है क्योंकि
शिवजी के पांच रूपों में से एक रूप अघोर रूप है। अघोरियों का जीवन जितना कठिन है
, उतना ही रहस्यमयी
भी। उनकी अपनी शैली है
, अपना विधान है और अपनी अलग साधना विधियां हैं, जो कि सबसे ज्यादा
रहस्यमयी होती है। अघोरियों की दुनिया ही नहीं
,
उनकी हर बात निराली है।
आम इंसानों से दूरी बनाकर रहने वाले ये साधु
भांग-धतूरे के नशे में रहते हैं। इन्हें जीवन यापन करने के लिए किसी सुख-सुविधा की
जरूरत नहीं होती. अघोरियों को डरावना या खतरनाक साधु भी समझा जाता है लेकिन अघोर
का अर्थ है अ घोर यानी जो घोर नहीं हो
, डरावना नहीं हो, जो सरल हो, जिसमें कोई भेदभाव नहीं हो। अघोरी हर चीज में समान भाव रखते हैं। ब्रह्माण्ड
में व्याप्त समस्त तत्वों में सम भाव रखना
, निर्मल तथा घृणित सभी वस्तुओं में ब्रह्म की
अनुभूति करना ही इनके साधन पद्धति का मुख्य उद्देश्य हैं।
वे सड़ते जीव के मांस को भी उतना ही स्वाद लेकर खाते हैं, जितना स्वादिष्ट
पकवानों को स्वाद लेकर खाया जाता है। इस चराचर जगत में व्याप्त प्रत्येक वास्तु
फिर वह जीवित हो या मृत
, पवित्र हो या अपवित्र, सड़ा हो या पुष्ट सभी में ब्रह्म तत्व या ईश्वर का अनुभव करना पड़ता
हैं
, प्रत्येक वस्तु ईश्वर द्वारा ही निर्मित हैं। 

दुनिया में सिर्फ चार श्मशान घाट ही ऐसे हैं जहां
तंत्र क्रियाओं का परिणाम बहुत जल्दी मिलता है। अघोरपंथ के अघोरी साधु इन चार
स्थानों पर ही शव और श्मशान साधना करते हैं। ये हैं तारापीठ का श्मशान (पश्चिम
बंगाल)
, कामाख्या पीठ (असम) काश्मशान, त्र्र्यम्बकेश्वर (नासिक) और उज्जैन (मध्य प्रदेश) का श्मशान। चार
स्थानों के अलावा वे शक्तिपीठों
, बगलामुखी, काली और भैरव के मुख्य स्थानों के पास के श्मशान में साधना करते हैं।
दोस्तों हजारों वर्षों से चली आ रही परंपराओं के
कारण हिन्दू धर्म में कई ऐसी अंतरविरोधी और विरोधाभाषी विचारधाराओं का समावेश हो
चला है
, जो स्थानीय संस्कृति और परंपरा की देन है। लेकिन उन सभी विचारधाराओं
का सम्मान करना भी जरूरी है
, क्योंकि धर्म का किसी तरह की विचारधारा से संबंध नहीं, बल्कि सिर्फ और
सिर्फ
‘ब्रह्म ज्ञान’ से संबंध है.


अघोरी साधुओं की मायावी व रहस्यमयी दुनिया की के अनजाने तथ्य || Kaal Chakra



अघोरी साधुओं की मायावी व रहस्यमयी दुनिया
की के अनजाने तथ्य
माना जाता है कि शमशान जिन्दगी का आखिरी पड़ाव होता है जिसके बाद
दुनिया की सारी चीज़े बेमतलब हो जाती है। लेकिन इसी श्मशान में मुर्दों के बीच कुछ
जिन्दगियाँ भी रहती है जो मुर्दों में ही जिन्दगी तलाशती है। जब पूरी दुनिया सो
जाती है तो ये अपनी साधना में जागते है। इनकी अपनी खुद की एक अलग ही
 मायावी दुनिया है जहाँ इनके लिये इंसानी खोपड़ी पायला होता है और मूर्दा निवाला। श्‍मशान बिस्‍तर बन जाती है और चिता
चादर। दोस्तों आज हम ऐसे लोगों की जिंदगी से पर्दा उठाएंगे जिनकी खुद की जिंदगी
सदियों से रहस्‍य के पर्दे में है। हम बात कर रहे हैं श्‍मशान की साधाना में
इंसानी चोलों को उतारकर फेंक देने वाले
“अघोरियों” की। अघोरी साधू हमेशा से लोगों की जिज्ञासा का विषय रहे हैं इसीलिए आज हम इस विडियो
के माध्यम से अघोरियों के बारे में सम्पूर्ण तथ्य लेकर आये है. अधोरी कौन होते है
, क्या करते है, कैसे रहते है, उनकी साधना के क्या नियम है ?
ये काल चक्र है....
हिन्दू धर्म में एक “शैव संप्रदाय” है जो “शिव साधक” से सम्बंधित है। इसी
सम्प्रदाय में साधना की एक रहस्यमयी शाखा है
“अघोरपंथ” जिसका पालन करने वालों को अघोरी साधू कहते हैं। अघोरियों का इतिहास करीब 1000 वर्ष पुराना है। लेकिन आज इनकी संख्या काफी कम हो
गई है। अघोरियों को इस पृथ्वी पर भगवान शिव का जीवित रूप भी माना जाता है क्योंकि
शिवजी के पांच रूपों में से एक रूप अघोर रूप है। अघोरियों का जीवन जितना कठिन है
, उतना ही रहस्यमयी
भी। उनकी अपनी शैली है
, अपना विधान है और अपनी अलग साधना विधियां हैं, जो कि सबसे ज्यादा
रहस्यमयी होती है। अघोरियों की दुनिया ही नहीं
,
उनकी हर बात निराली है।
आम इंसानों से दूरी बनाकर रहने वाले ये साधु
भांग-धतूरे के नशे में रहते हैं। इन्हें जीवन यापन करने के लिए किसी सुख-सुविधा की
जरूरत नहीं होती. अघोरियों को डरावना या खतरनाक साधु भी समझा जाता है लेकिन अघोर
का अर्थ है अ घोर यानी जो घोर नहीं हो
, डरावना नहीं हो, जो सरल हो, जिसमें कोई भेदभाव नहीं हो। अघोरी हर चीज में समान भाव रखते हैं। ब्रह्माण्ड
में व्याप्त समस्त तत्वों में सम भाव रखना
, निर्मल तथा घृणित सभी वस्तुओं में ब्रह्म की
अनुभूति करना ही इनके साधन पद्धति का मुख्य उद्देश्य हैं।
वे सड़ते जीव के मांस को भी उतना ही स्वाद लेकर खाते हैं, जितना स्वादिष्ट
पकवानों को स्वाद लेकर खाया जाता है। इस चराचर जगत में व्याप्त प्रत्येक वास्तु
फिर वह जीवित हो या मृत
, पवित्र हो या अपवित्र, सड़ा हो या पुष्ट सभी में ब्रह्म तत्व या ईश्वर का अनुभव करना पड़ता
हैं
, प्रत्येक वस्तु ईश्वर द्वारा ही निर्मित हैं। 

दुनिया में सिर्फ चार श्मशान घाट ही ऐसे हैं जहां
तंत्र क्रियाओं का परिणाम बहुत जल्दी मिलता है। अघोरपंथ के अघोरी साधु इन चार
स्थानों पर ही शव और श्मशान साधना करते हैं। ये हैं तारापीठ का श्मशान (पश्चिम
बंगाल)
, कामाख्या पीठ (असम) काश्मशान, त्र्र्यम्बकेश्वर (नासिक) और उज्जैन (मध्य प्रदेश) का श्मशान। चार
स्थानों के अलावा वे शक्तिपीठों
, बगलामुखी, काली और भैरव के मुख्य स्थानों के पास के श्मशान में साधना करते हैं।
दोस्तों हजारों वर्षों से चली आ रही परंपराओं के
कारण हिन्दू धर्म में कई ऐसी अंतरविरोधी और विरोधाभाषी विचारधाराओं का समावेश हो
चला है
, जो स्थानीय संस्कृति और परंपरा की देन है। लेकिन उन सभी विचारधाराओं
का सम्मान करना भी जरूरी है
, क्योंकि धर्म का किसी तरह की विचारधारा से संबंध नहीं, बल्कि सिर्फ और
सिर्फ
‘ब्रह्म ज्ञान’ से संबंध है.


Monday, 9 July 2018

धरती पर बैकुंठ की यात्रा कीजिए चलिए बद्रीनाथ... Kaal Chakra



     चरधाम यात्रा — बद्रीनाथ
हिन्दू धर्म के समस्त मूल्यों
का निकटतम अनुभव ही चार धाम की यात्रा है। एक ऐसी यात्रा जहाँ भारतीयता के गौरव
कलश आकाश को छूते हैं
; जहाँ की
प्राकृतिक वादियों में जीवन के संताप से उत्तप्त मन चिर विश्राम का साक्षी बनता
है। उत्तर मे बद्रीनाथ दक्षिण मे रामेश्वरम पूरब मे जगनाथ पूरी और पशिम मे
द्वारका-- इनमे मानवीय प्रेम और श्रद्धा के ऐसे प्रदीप्त शिखर हैं
; जहाँ से शांति और धर्म के नित नए झरने उदित होते हैं और जहाँ
आशा और विश्वास के नए पुष्प उगते हैं। चारधाम की स्थापना आद्य गुरु शंकराचार्य ने
की
,
उद्देश्य था उत्तर, दक्षिण, पूर्व
और पश्चिम चार दिशाओं में स्थित इन धामों की यात्रा कर मनुष्य भारत की सांस्कृतिक
विरासत को जाने-समझें। आज प्रत्येक हिन्दू की यह इच्छा रहती है कि वह अपने जीवन
काल में कम से कम एक बार अवश्य चार धाम की यात्रा का सुख भोगे। यही वजह है कि दो
वर्ष पूर्व उत्तराखंड में आई भयानक बाढ़ की विभीषिका के बाद भी यहाँ श्रद्धालुओं
की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। लोग सपरिवार इन यात्राओं में शामिल होकर आनंद
और उत्सव की अनुभूति करते हैं। दोस्त आज हम इस विडियो के माध्यम से श्रीबद्रीनाथ
धाम की यात्रा करेंगे। और इस धाम से जुडी पौराणिक कथा सुनेंगे.  
ये काल चक्र है....
उत्तराखंड, उत्तर भारत में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत और शांत पर्यटन केंद्र है। इस जगह का
शुमार देश की उन चुनिन्दा जगहों में है जो अपनी सुन्दरता के चलते दुनिया भर के पर्यटकों
को अपनी ओर आकर्षित करती है।
  'देवताओं की भूमि' के रूप में जाना जाने वाला उत्तराखंड अपने शांत वातावरण, मनमोहक दृश्यों और खूबसूरती के कारण विश्व
विख्यात है। यही पर अलखनंदा नदी के तेज प्रवाह के किनारे बदरी नारायण मंदिर जिसे
बद्रीनाथ धाम भी कहते हैं स्थित है. भगवान विष्णु का यह मंदिर
 समुद्र तल से 3133 मीटर की ऊंचाई पर है.
मंदिर तीन भागों में विभाजित है
,
गर्भगृह, दर्शनमण्डप और सभामण्डप। मंदिर परिसर में 15 मूर्तियां
है
, इनमें सब से प्रमुख है भगवान विष्णु की एक मीटर ऊंची काले पत्थर की प्रतिमा.
यहां भगवान विष्णु ध्यान मग्न मुद्रा में सुशोभित है। जिसके दाहिने ओर कुबेर
लक्ष्मी और नारायण की मूर्तियां है।
 वेदिक भजनों
और घंटियों की आवाज गूंजने के साथ मंदिर में स्वर्गीय वातावरण पैदा होता है। पास
के ही तप्त कुंड में डुबकी के बाद तीर्थयात्री पूजा समारोह में शामिल हो सकते हैं।
सुबह की पूजा का क्रम ऐसा हैं
– सबसे पहले महाआरती, अभिषेक, गीतापाठ और भागवत मार्ग, और शाम पूजा गीता गोविंद और आरती की जाती हैं।
बद्रीनाथ धाम से जुडी अनेक कथाएं हमारे
धर्म ग्रन्थों में मौजूद है इन्ही में से एक सबसे परचलित कथा के अनुसार एक बार
भगवन विष्णु इस पृथ्वी पर तपस्य के लिए एकांत स्थान ढूढ़ते हुए यहाँ अलकनंदा नदी के
तट पर पहुंचे उन्हें यहाँ का प्राकृतिक सुन्दर्य इस कदर भाया की उन्होंने यही पर
तपस्या करने का निश्चय किया. भगवन विष्णु ध्यान मग्न हो गए. भगवान विष्णु योगध्यान
मुद्रा में तपस्या में लीन थे तो बहुत अधिक हिमपात होने लगा। भगवान विष्णु हिम में
पूरी तरह डूब चुके थे। उनकी इस दशा को देख कर माता लक्ष्मी का हृदय द्रवित हो उठा
और उन्होंने स्वयं भगवान विष्णु के समीप खड़े हो कर एक बेर
(बदरी) के वृक्ष का रूप
ले लिया और समस्त हिम को
अपने ऊपर सहने
लगीं.  
 माता लक्ष्मीजी भगवान विष्णु को धूप, वर्षा और हिम से
बचाने की कठोर तपस्या में जुट गयीं। कई वर्षों बाद जब भगवान विष्णु ने अपना तप
पूर्ण किया तो देखा कि लक्ष्मीजी हिम से ढकी पड़ी हैं। तो उन्होंने माता लक्ष्मी
के तप को देख कर कहा कि हे देवी
! तुमने भी मेरे ही बराबर तप किया है सो आज से इस धाम पर मुझे तुम्हारे ही साथ
पूजा जायेगा और क्योंकि तुमने मेरी रक्षा बदरी वृक्ष के रूप में की है सो आज से
मुझे बदरी के नाथ
-बदरीनाथ के नाम से जाना जायेगा। इस तरह से भगवान विष्णु का नाम बदरीनाथ पड़ा। जहाँ भगवान बदरीनाथ ने तप किया था, वही पवित्र-स्थल आज तप्त-कुण्ड के नाम से विश्व-विख्यात है और कहा जाता है की उनके
तप के रूप में आज भी उस कुण्ड में हर मौसम में गर्म पानी उपलब्ध रहता है।
ऋषिकेश से बद्रीनाथ धाम की दूरी 295 किलोमीटर की है। साथ ही सर्दियों में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद रहते हैं और
पूरा क्षेत्र निर्जन रहता है इसलिये सर्दियों के समय बद्रीनाथ की यात्रा नहीं की
जाती मई महीने से लेकर नवबंर तक बद्रीनाथ धाम की यात्रा किये जाते हैं।
आज का श्लोक ज्ञान:
रविश्चन्द्रो घना वृक्षा नदी गावश्च
सज्जनाः।
एते परोपकाराय युगे दैवेन निर्मिता ॥
 भावार्थ :
सूर्य, चन्द्र, बादल, नदी, गाय और सज्जन - ये हरेक युग में ब्रह्मा ने परोपकार के लिए निर्माण किये हैं.



 



कलयुग में नारायणी सेना की वापसी संभव है ? The Untold Story of Krishna’s ...

क्या महाभारत युद्ध में नारायणी सेना का अंत हो गया ... ? या फिर आज भी वो कहीं अस्तित्व में है ... ? नारायणी सेना — वो ...