Saturday, 14 October 2017

रानी पद्मिनी / पद्मावती का इतिहास Real Story Of Rani Padmini (Padmavati...

           
रानी पद्मावती का इतिहास




यदि
किसी
देश को
सदैव पराधीन बनाये रखना हो
, तो सबसे अच्छा उपाय यह है कि उस देश का इतिहास ही नष्ट कर दिया जाय और
अगर
कोई अवनत
राष्ट्र अपनी उन्नति करना
चाहता है, तो
उसे सबसे पहले अपने इतिहास
के निर्माण की आवश्यकता है। प्राचीन भारत
की सभ्यता
, संस्कृति तथा शासन कला का अध्ययन करने
के पूर्व इतिहास की उन सामग्रियों का अध्ययन करना अत्यावश्यक है जिनके द्वारा हमें
प्राचीन भारत के इतिहास का ज्ञान होता है। भारत के प्राचीन साहित्य तथा दर्शन के
संबंध में जानकारी के अनेक साधन उपलब्ध
तो हैं, परन्तु भारत के प्राचीन इतिहास की जानकारी के साधन संतोषप्रद नहीं
है। उनकी न्यूनता
के कारण अति प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं शासन का क्रमवद्ध इतिहास नहीं
मिलता है। 13वीं सदी की पराजयों के बाद भी किस तरह राजपूतों और दक्षिण भारत के
क्षत्रियोँ ने अपने धर्म को बचाए रखा और 14वीं-15वीं सदी में कितने संघर्षो के बाद
वापसी कर मुस्लिम सल्तनत को उखाड़ कर उत्तर और दक्षिण भारत में सफलतापूर्वक हिन्दू
राज्य बनाए गए
, इनके
बारे में कहीँ
कम ही बताया जाता। आज हम एक ऐसे ही घटना के बारे मे
बताने जा रहे हैं जिसके बारे मे कई तरह की अफवाह हम सब के बीच परचलित है। ये कहानी
है चित्तोड़ की महारानी पद्मावती
, राजा रत्न सिंह, उसी राज्य के अत्यंत पराक्रमी और साहसी सेनापति गौरा बादल के बलिदान की।
ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मैं आप सब का
अभिनंदन करता हूँ मै आशा करता हूँ की आप इस विडियो को पूरा देखने के बाद हमारे इस
चैनल को सुब्स्कृबे जरूर करेंगे और यूट्यूब के
bell icon को
बजाना  ना भूलें हमारे
latest
update के लिए।
रानी पद्मावती ने अपना बचपन अपने पिता गंधर्वसेन और
माता चम्पावती के साथ सिंहाला में व्यतीत किया था। बाद मे रानी पद्मावती का विवाह
चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह से हुआ और वो चित्तौड़ की महारानी हुई। रानी
पद्मावती अत्यंत हीं सुंदर स्त्री थीं। बात उस समय की है जब राजा रावल सिंह ने अपने
एक मुख्य संगीतकार राघव चेतन को अपने महल से निकाल दिया था। उस समय दिल्ली की
गद्दी पर अलाउद्दीन खिलजी का राज था। अपने अपमान और राज्य से निर्वासित किये जाने
पर राघव चेतन बदला लेने पर आतुर था। उसके जीवन का सिर्फ और सिर्फ एक ही लक्ष्य रह
गया था
, और वह था चित्तौड़ के महाराज रत्न सिंह की मृत्यु। अपने इसी उद्देश के साथ
वह दिल्ली चला गया। वहां जाने का उसका मकसद दिल्ली के बादशाह अलाउद्दीन खिलजी को
उकसा कर चित्तौड़ पर आक्रमण करवा कर अपना प्रतिशोध पूरा करने का था। वहाँ जा कर
उसने चित्तौड़ की महारानी पद्मावती के सौन्दर्य का बखान करना शुरू कर दिया। जिससे
ख्लिजी बहुत प्रभावित हुआ और रानी पद्मावती पर मोहित हो गया।
कुछ ही दिनों बाद अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ राज्य
पर आक्रमण करने का मन बना लिया और अपनी एक विशाल सेना लेकर चित्तौड़ राज्य की ओर चल
दिया। अलाउद्दीन खिलजी की सेना चित्तौड़ तक पहुँच तो गयी पर चित्तौड़ के किले की
अभेद्य सुरक्षा देख कर अलाउद्दीन खिलजी की पूरी सेना हैरान रह गयी। बहुत प्रयासो
के बावजूद वो किले को भेदने मे असफल रहते हैं। उन्होने वहीं किले के आस पास अपने
पड़ाव डाल लिए और चित्तौड़ राज्य के किले की सुरक्षा भेदने का उपाय ढूँढने लगे। अंत
मे उन्होने एक योजना बनाई और योजना के तहत --
अलाउद्दीन
खिलजी नें राजा रावल रत्न सिंह को संदेश भेजा
जिसमे
उसने रानी पद्मावती को देखने की इक्षा प्रकट की जिसको पहले तो राजपूत मर्यादा के
विरुद्ध बता कर राजा रत्न सिंह नें ठुकरा दिया। पर बाद मे
अलाउद्दीन खिलजी के आग्रह
और संधि के सुझाव पर राजा ने आईने मे रानी को दिखाने की बात सुविकर कर ली। उनके
सेनापति गौरा राजा की इस बात से सहमत नहीं थे। और राजा से रुष्ट भी हो गए थे। चित्तौड़
के महाराज ने अलाउद्दीन खिलजी को आईने में रानी पद्मावती का प्रतिबिंब दिखला दिया
और फिर अलाउद्दीन खिलजी को खिला-पिला कर पूरी महेमान नवाज़ी के साथ चित्तौड़ किले के
सातों दरवाज़े पार करा कर उनकी सेना के पास छोड़ने खुद गये। इसी अवसर का लाभ ले कर
कपटी अलाउद्दीन खिलजी नें राजा रावल रत्न सिंह को बंदी बना लिया और किले के बाहर
अपनी छावनी में कैद कर दिया। और इसके बाद संदेशा भिजवा दिया की अगर चित्तौड़ के
महाराज को जीवित देखना चाहते हो तो रानी पद्मावती को किले के बाहर ले आया जाए।
जब रानी पद्मावती को इस बात का पता चला तो वो बहुत
व्याकुल हो उठीं
, और राजा से रुष्ट हो चुके सेनापति
गौरा और उनके भतीजे बादल के पास गईं। और उनसे कहा की राज्य खतरे मे है आप ही इस
राज्य की रक्षा कर सकते हैं। राज्य की रानी के आग्रह पर गौरा बादल ने एक बड़ी ही
अद्भुत योजना बनाई। इस योजना के तहत किले के बाहर मौजूद अलाउद्दीन खिलजी तक यह
पैगाम भेजना था की रानी पद्मावती समर्पण करने के लिये तैयार है और पालकी में बैठ
कर किले के बाहर आने को राज़ी है। और फिर पालकी में रानी पद्मावती और उनकी सैकड़ों
दासीयों की जगह नारी भेष में लड़ाके योद्धा भेज कर बाहर मौजूद दिल्ली की सेना पर
आक्रमण कर दिया जाए और इसी अफरातफरी में राजा रावल रत्न सिंह को अलाउद्दीन खिलजी
की कैद से मुक्त करा लिया जाये।
ऐसा ही हुआ अलाउद्दीन खिलजी रानी पद्मावती पर इतना
मोहित था की उसने इस बात की पड़ताल करना भी ज़रूरी नहीं समझा की सभी पालकियों को
रुकवा कर यह देखे कि उनमें वाकई में दासियाँ ही है। कुछ ही देर में अलाउद्दीन
खिलजी नें रानी पद्मावती की पालकी अलग करवा दी और परदा हटा कर उनका दीदार करना
चाहा। तो उसमें से राजपूत सेनापति गौरा निकले और उन्होने आक्रमण कर दिया। उसी वक्त
चित्तौड़ सिपाहीयों नें भी हमला कर दिया भीषण युद्ध आरंभ हो गया... गौरा और बादल ने
शत्रु सेना मे कोहराम मचा दिया। चित्तौड़ की भूमि पर ऐसा खून खराबा कभी नहीं हुआ
था। वहाँ मची अफरातफरी के बीच बादल नें राजा रावल रत्न सिंह को बंधन मुक्त करा
लिया और उन्हे एक घोड़े पर बैठा कर सुरक्षित चित्तौड़ किले के अंदर पहुंचा दिया। चित्तौड़
के सेनापति गौरा और खिलजी के सेनापति जफर के बीच युद्ध अपने चरम पर पहुँच गया था
जफर ने गौरा का सर धड़ से अलग कर दिया इसके बावजूद गौरा के धड़ ने जफर का सर कट
दिया। उस युद्ध मे गौरा और बादल समेत सभी सैनिक शहीद हो गए इसप्रकार उन्होने अपने
राजा की रक्षा की थी।
खिलजी रानी पद्मावती के सौंदर्य पे इतना ज्यदा आकर्षित
था की वो  किले के बाहर इंतज़ार करता रहा।
बाद मे जब किले के अंदर भोजन सामग्री खत्म हो गई तब राजा रावल सिंह ने आर पर की
लड़ाई लड़ने का फैसला किया। और अपने सैनिकों के साथ खिलजी पर आक्रमण कर दिया लड़ते
लड़ते उन्होने युद्ध क्षेत्र मे अपने प्राण तयागे। जब रानी पद्मावती को राजा के
मृत्यु का समाचार मिला तो उन्होने राजपूतना रीति अनुसार वहाँ की सभी महिलाओं नें
जौहर करने का फैसला लिया।
जौहर की रीति निभाने के लिए नगर के बीच एक बड़ा सा
अग्नि कुंड बनाया गया और रानी पद्मावती और अन्य महिलायेँ एक के बाद एक  उस धधकती चिता में कूद कर अपने प्राणों की बलि
दे दी।
रानी पद्मावती और राजा रत्न सिंह के इस बलिदान की
गाथा पर समस्त राजपूतना गौरवान्वित हो उठा।
दोस्तों रानी पद्मावती के विषय मे हमारे द्वारा दी
गई जानकारी अगर आपको पसंद आई है तो इस विडियो को लाइक जरूर करें। ऐसी और भी नई नई
जंकारियों के लिए हमारे इस
channel को subscribe जरूर करें।  
   

Wednesday, 11 October 2017

ॐ की उत्पत्ति | The origin of OM | Kaal Chakra

             
 ॐ
की उत्पत्ति




ॐ ही ब्रह्म है। ॐ ही यह प्रत्यक्ष जगत् है। ॐ ही
इस जगत की  अनुकृति है। ॐ-ॐ कहते हुए ही
शस्त्र रूप मन्त्र पढ़े जाते हैं। ॐ से ही अध्वर्यु प्रतिगर मन्त्रों का उच्चारण
करता है। ॐ कहकर ही अग्निहोत्र प्रारम्भ किया जाता है। ॐ कहकर ही ब्रह्म को
प्राप्त किया जा सकता है। सनातन धर्म ही नहीं
, भारत के अन्य
धर्म-दर्शनों में भी ॐ को महत्व प्राप्त है। बौद्ध-दर्शन में ॐ का प्रयोग जप एवं
उपासना के लिए प्रचुरता से होता है। जैन दर्शन में भी ॐ के महत्व को दर्शाया गया
है। श्रीमद्मागवत्
गीता में ॐ के महत्व को कई बार
रेखांकित किया गया है
, आठवें अध्याय में उल्लेख मिलता है
कि जो ॐ अक्षर रूपी ब्रह्म का उच्चारण करता हुआ शरीर त्याग करता है
, वह परम गति प्राप्त करता है। तो फिर इस ॐ की उत्पत्ति कैसे और कब हुई? हमारे जीवन मे ॐ का महत्व क्या है? ॐ का शुद्ध
उच्चारण क्या है
?
ये काल चक्र है इस काल चक्र में मैं आप सब का
अभिनंदन करता हूँ मैं  आशा करता आप इस
विडियो को पूरा देखने के बाद हमारे इस चैनल को सुब्स्कृबे जरूर करेंगे और
youtube के bell icon को बजाना न भूलें हमारे latest अपडेट के लिए। आइए जानते हैं ॐ की महिमा।
ॐ ध्वनि की प्रकृति पर ध्यान दिया जाए तो हमे पता
चलेगा की इसमे तीन अक्षरों का समावेश है अ
, उ, और म। । "अ" का अर्थ है आर्विभाव या उत्पन्न होना,
"उ" का अर्थ है उठना, अर्थात् विकास,
"म" का मतलब है मौन हो जाना अर्थात् मृत्यु को प्राप्त
करना। "अ" ब्रह्मा का वाचक है
; उच्चारण द्वारा
हृदय में उसका त्याग होता है। "उ" विष्णु का वाचक हैं
; उसका त्याग कंठ में होता है तथा "म" रुद्र का वाचक है ओर उसका
त्याग तालुमध्य में होता है। इस प्रकार से ब्रह्मग्रंथि
, विष्णुग्रंथि
तथा रुद्रग्रंथि का छेदन हो जाता है। ॐ सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी
सृष्टि का द्योतक है।
आसान भाषा में कहें तो निराकार ईश्वर को एक शब्द
में व्यक्त किया जाये तो वह शब्द ॐ ही है। यह हमारे आपके स्वांस की गति को
नियंत्रित कर सकता है। विज्ञान ने भी ॐ के उच्चारण और उसके लाभ को प्रमाणित किया
है। यह धीमी
, सामान्य और पूरी साँस छोड़ने में सहायता करती
है। यह हमारे श्वसन तंत्र को विश्राम देता है और हमारे मन-मस्तिष्क को शांत करता
है। ॐ मंत्र आपको सांसरिकता से अलग कर के आपको स्वयं से जोड़ता है। ॐ मंत्र का जाप
हीं वह सीढ़ी है जो आपको समाधि और आध्यात्मिक ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
दोस्तों आज से ही इस मंत्र का जप प्रारम्भ कर
दीजिये आप देखेंगे कैसे आपको हर तरह के चिंता से मुक्ति मिलती है। जप करने से पहले
काल चक्र की तरफ से बतायीं गईं कुछ विशेष बातों पर ध्यान जरूर दीजिएगा।
शांत स्थान पर आरामदायक स्थिति में बैठिए।
आंखें बंद करके शरीर और नसों में ढीला छोड़िए।
कुछ लम्बी सांसें लीजिए।
ॐ मंत्र का जाप करिए और इसके कंपन महसूस कीजिए।
इस प्रकार जप करने से आप स्वयं को परम शांति तक ले
जा सकते हैं।
आज का श्लोका ज्ञान:
परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत्तादृशं मित्रं विषकुम्भं पयोमुखम् ॥
भावार्थ :
पीठ पीछे काम बिगाड़नेवाले था सामने प्रिय बोलने
वाले ऐसे मित्र को मुंह पर दूध रखे हुए विष के घड़े के समान त्याग देना चाहिए ।
दोस्तों हमारे द्वारा ॐ के विषय मे दी गई जानकारी
अगर आपको पसंद आयी है तो हमारे इस विडियो को लाइक जरूर करें
, अगर आपके मन मे हिन्दू देवी देवताओं से जुड़ा कोई भी प्रश्न है तो हमे
कमेंट बॉक्स मे बताएं हम उस प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। ऐसे ही धार्मिक
videos
देखने के लिए हमारे इस चैनल को subscribe जरूर
करें। धन्यवाद ।    
  What does the Om symbol mean,
What does Om mean in Hindu,
What is the Om chant for,
What
is the meaning of OM in Buddhism,
What is the meaning of
OM in yoga,
What is the symbol of
yoga,
What does the 30
symbol mean,
What is the symbol of
Om and what does it represent,
What is the meaning of
Om tattoo,
Who is Om,
Why is om the sound of
the universe,
What is the Om symbol
stand for,


Sunday, 1 October 2017

भगवान पारसुराम और भीष्म पितामह का महायुद्ध ....

भगवान पारसुराम और भीष्म पितामह का महायुद्ध



महाभारत
में मुख्यतः चंद्रवंशियों के दो परिवार कौरव और पाण्डव के बीच हुए युद्ध का
वृत्तांत है। 100 कौरवों और पाँच पाण्डवों के बीच कुरु साम्राज्य की भूमि के लिए
जो संघर्ष चला
वह अत्यंत भयानक था। परंतु उसी महाभारत काल मे कई
अन्य युद्ध भी लड़े गए जिनका जिक्र अल्प ही मिलता है। आज हम एक ऐसे युद्ध का वर्णन
करने जा रहे हैं जिसके कारण इस समस्त धरती का विनाश होने ही वाला था। ये युद्ध था
भगवान पारसुराम और उनके ही शिष्य भीष्म पितामह के बीच। परंतु ऐसा क्या हुआ था
जिसके कारण गुरु को अपने ही शिष्य से इतना भयानक युद्ध करना पड़ा
? इस युद्ध मे कौन विजयी हुआ? इस युद्ध का इस संसार
पर क्या प्रभाव पड़ा
?
ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन
करता हूँ मै आशा करता हूँ की आप इस विडियो को पूरा देखने के बाद हमारे इस चैनल को
सुब्स्कृबे जरूर करेंगे और
YouTube के bell icon को बजाना न भूलें हमारे latest update के लिए।
बात उस समय की है जब देवी अम्बा को पितामह भीष्म
अपनी पत्नी सुविकर नहीं करते हैं क्यूँ की उन्होने आजीवन ब्रहचर्या का पालन करने
का व्रत लिया हुआ था। तब अम्बा प्रतिशोध वश सहायता मंगेने के लिए भगवान परसुराम के
पास आयीं और बोली भगवान आपके शिष्य भीष्म  ने मेरे साथ अन्याय किया सिर्फ आप ही उसे दंड दे
सकते हैं। इसपर भगवान पारसुरम बोले— ये असंभव है देवी मेरा शिष्य कभी अधर्म नहीं
कर सकता आपसे जरूर कोई भूल हुई है। देवी अम्बा विलाप करते हुए बोली भगवान मेरे साथ
अन्याय हुआ है आप मेरी सह्यता कीजिये वरना मै अभी इसी जगह चीता जला कर उसमे अपने
प्राण त्याग दूँगी।
भगवान परसुराम को उनपर दया आ गई और उन्होने कहा-
जाओ जाकर कर भीष्म से कहो की या तो वो तुम्हें अपनी पत्नी रूप मे सुविकर करे या
फिर मुझसे युद्ध करे।
पीतमह भीष्म को जब इस बात की जानकारी हुई तो वो
बहुत व्याकुल हो गए और अपने गुरु से मिलने चले आए। भीष्म ने भगवान पारसुरम से कहा—भगवान
आप तो जानते है मै ने ब्रह्मचर्य का व्रत लिया फिर भला मै इस स्त्री से कैसे विवाह
कर लूँ। भगवान परसुराम ने कहा- भीष्म अगर तुम दोषी नही हो तो अपने आप को निर्दोष
साबित करो। मुझसे निडरता से युद्ध करना ही तुम्हारी निर्दोषिता को दर्शाएगा।
पितामह भीष्म ने कहा- मै अपना प्राण त्यागना पसंद
करूंगा परंतु आपसे युद्ध नही कर सकता गुरुदेव।
भगवान पारसुरम ने कहा मैंने इस स्त्री को तुमसे
युद्ध करने का वचन दिया युद्ध तो तुम्हें करना की पड़ेगा और कहते कहते उन्होने एक
ऐसा बाण छोड़ा जिससे आकाश से अग्नि का आगमन होने लगा
, पीतमह भीष
ने अपना धनुष उठाया और उस बाण के प्रतिउतर मे एक ऐसा बाण छोड़ा जिससे उस अग्नि की
ऊर्जा समाप्त हो गई और फूलों की वर्षा होने लगी। बाण विफल होता देख भगवान पारसुरम
को क्रोध आ गया और उन्होने अनेकों अस्त्रों से प्रहार करना आरंभ कर दिया पीतमह
भीष्म उनके सारे प्रहार विफल करते चले गए। हर एक प्रहार विफल होता देख भगवान
पारसुरम का क्रोध अपने चरम सीमा को पर कर गया उन्होने अपने परसू को आह्वान दिया
, पारसू का आह्वान देख पितामह भीष्म ने ब्रह्मास्त्र को आह्वान दे दिया।
चरो ओर हाहाकार मच गया पृथ्वी का संतुलन बिगड़ने लगा
, प्रलय
जैसी स्टीठी पैदा होने लगी। भगवान पारसुरम ने अपना पारसू भीष्म के ऊपर छोड़ दिया और
भीषम  ने भी ब्रह्मास्त्र का प्रहार कर दिया।
तब इस समस्त संसार को बचाने के लिए भगवान महादेव ने युद्ध क्षेत्र मे प्रवेश लिया
और उन दोनों अस्त्रों को अपने तीसरे नेत्रा मे समा लिया। महादेव ने उन दोनों को
युद्ध खतम करने को कहा दोनों ने ही उनकी बात मन ली। भगवान शिव ने देवी अम्बा को ये
वरदान दिया की
, अलगे जन्म मे यदि किसी नेक कार्य के लिए तुम
भीष्म की मृत्यु की कमाना करोगी तो तुम्हीं उसकी मृत्यु का कारण बनोगी। दोस्तो अगले
जन्म में अंबा ने शिखंडी के रूप में जन्म लिया और भीष्म की मृत्यु का कारण बनी।
आज का श्लोका ज्ञान :

धर्मज्ञो
धर्मकर्ता च सदा धर्मपरायणः ।
तत्त्वेभ्यः
सर्वशास्त्रार्थादेशको गुरुरुच्यते।
धर्म
को जाननेवाले
, धर्म
मुताबिक आचरण करनेवाले
, धर्मपरायण, और सब शास्त्रों में से तत्त्वों का आदेश करने वाले गुरु कहे जाते
हैं।
दोस्तों
भगवान
पारसुरम और पितामह भीषम से जुड़ी ये रोचक कथा 
अगर
आपको पसंद आयी है तो हमारे इस विडियो को लाइक जरूर करें
, अगर आपके मन मे हमारे हिन्दू देवी देवताओं
से जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो हमे कमेंट बाक्स में बताए। हम उस प्रश्न का उत्तर
अवश्य देंगे। और ऐसी हीं प्रेरणादायी पौराणिक कहानीयां सुनने के लिए हमारे इस चैनल
को
subscribe जरूर
करें ध्न्यवाद।    
भगवान पारसुराम और भीष्म पितामह का महायुद्ध,
Parashurama bhisham pitamah yudh,भगवान शिव और भगवान राम का युद्ध,शिव राम युद्ध,Shivpuran,Devo
ke dev mahadev,
Parashurama bhisham pitamah fight, Parashurama bhisham
pitamah battle, bhisham pitamah battle Lord Parashurama,Battle Parashurama and bhisham
pitamah,Battle bhisham pitamah And Parashurama,War Of Parashurama and bhisham
pitamah,Mahadev Killed Sons of Ram,Ram Mahadev,
भीष्म और भगवान पारसुराम के बिच महाभयंकर
युद्ध
,lord Parashurama vs. bhisham pitamah, bhisham pitamah Parashurama
Battle, Parashurama Parashurama Yudh, bhisham pitamah Parashurama Fight, Parashurama
Parashurama War,kaal chakra,
श्री राम और महादेव का महायुद्ध ....

Saturday, 30 September 2017

अमरनाथ की गुफा मे दो कबूतरों का रहस्य.... Amarnath Cave Mystery

आदि
देव
,
महादेव
,
स्वयंभू पशुपति
,
नीलकंठ
,
भगवान आशुतोष
,
शंकर भोले भंडारी को सहस्त्रों नामों से
पुजा जाता है। श्री अमरनाथ धाम एक ऐसा शिव धाम है
जिसके संबंध में मान्यता है कि भगवान शिव साक्षात श्री अमरनाथ गुफा में विराजमान
रहते हैं। धार्मिक व ऐतिहासिक दृष्टी से अति महत्वपूर्ण श्री अमरनाथ यात्रा
हम
सब के लिए
स्वर्ग
की प्राप्ति का माध्यम
है। पावन गुफा में बर्फीली बूंदों से बनने वाला
हिमशिवलिंग ऐसा दैवी चमत्कार है जिसे देखने के लिए हर कोई
उत्साहित
रहता है और जो देख लेता है वो धन्य हो
जाता है। कश्मीर घाटी में स्थित पावन श्री अमरनाथ गुफा
एक प्राकृतिक गुफा है। इस गुफा की लंबाई
 लगभग 160 फुट, और चौडाइ
लगभग
100 फुट है। आज
इस विडियो मे हम आपको अमरनाथ गुफा मे शिव जी के पधारने का कारण बताएँगे
, साथ ही ये जनेएंगे की यहाँ निवाश कर रहे उन कबूतरों के जोड़ो का क्या
रहस्य है
?




ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन
करता हूँ मै आशा करता हूँ की आप इस विडियो को पूरा देखने के बाद हमारे इस चैनल को
subscribe
जरूर करेंगे और youtube के bell icon को बजाना न भूले हमरे latest अपडेट के लिए। आइए
सुनते हैं अमरनाथ की अमर गाथा।
बात उस समय की है एक बार जब माता पार्वती ने देवों
के देव महादेव से पूछा— ऐसा क्यों है की आप आजर हैं अमर हैं
? आपके कंठ में पडी़ नरमुंड माला और अमर होने के रहस्य क्या हैं?
इसपर महादेव ने पहले तो माता पार्वती को उन सवालों
का जवाब देना उचित नहीं समझा । इसलिए उन्होने उस बात को टालने की कोशिश की परंतु
माता पार्वती के हठ के कारण शिव जी ने उन्हे अमरता के इस गूढ रहश्य को बताना
स्वीकार किया।
इस रहस्य को बताने के लिए भगवान शिव को एक अत्यंत
एकांत जगह की आवश्यकता थी। और इसी जगह की तलाश करते हुए वो माता पार्वती को लेकर
आगे बढ़ते गए। गुप्त स्थान की तलाश में महादेव ने अपने वाहन नंदी को सबसे पहले
छोड़ा
,
नंदी जिस जगह पर छूटा, उसे ही पहलगाम कहा जाने
लगा। अमरनाथ यात्रा यहीं से शुरू होती है।
यहां से थोडा़ आगे चलने पर शिवजी ने अपनी जटाओं से
चंद्रमा को अलग कर दिया
, जिस जगह ऐसा किया वह चंदनवाडी
कहलाती है। इसके बाद गंगा जी को पंचतरणी में और कंठाभूषण सर्पों को शेषनाग पर छोड़
दिया
, इस प्रकार इस पड़ाव का नाम शेषनाग पड़ा। अमरनाथ यात्रा
में पहलगाम के बाद अगला पडा़व है गणेश टॉप
, मान्यता है कि
इसी स्थान पर महादेव ने पुत्र गणेश को छोड़ा।
जीवांदायिनी पांचों तत्वों को पीछे छोड़ने के बाद
भगवान शिव ने  माता पार्वती के साथ उस
पवित्र गुफा मे प्रवेश लिया। कोर्इ भी तीसरा प्राणी
, यानी कोई
व्यक्ति
, पशु या पक्षी गुफा के अंदर घुस कथा को न सुन सके इस
कारण भगवान शिव ने चारों ओर अग्नि प्रज्जवलित कर दी। फिर महादेव ने जीवन के उस गूढ़
रहस्यों की कथा शुरू कर दी।
मान्यता है की कथा सुनते सुनते देवी पार्वती को
नींद आ गई
, वो सो गईं, महादेव को पता
ही नहीं चला और वो कथा सुनते रहे। उस समय वो कथा दो सफ़ेद कबूतर सुन रहे थे और बीच
बीच मे गूं गूं की आवाज निकाल रहे थे जिससे महादेव को लगा की माता पार्वती उनकी
कथा सुन रही हैं।
दोनों कबूतर कथा सुनते रहे जब कथा समाप्त हुई और
भगवान शिव का ध्यान माता पार्वती पर गया तो उन्होने देखा की वो तो सो गईं हैं। तब
महादेव की नजर उन दोनों कबूतरों पर पड़ी उनको देखते ही महादेव को उनपर क्रोध आ गया।
कबूतर का जोड़ा उनकी शरण में आ गया और उन्होने बोला
-- भगवन्
हमने आपसे अमरकथा सुनी है
, यदि आप हमें मार देंगे तो यह कथा
झूठी हो जाएगी
, हमें पथ प्रदान करें। इस पर महादेव ने उन्हें
वर दिया कि तुम सदैव इस स्थान पर शिव व पार्वती के प्रतीक चिह्न में निवास करोगे।
अंतत: कबूतर का यह जोड़ा अमर हो गया और यह गुफा अमर कथा की साक्षी हो गर्इ। इस तरह
इस स्थान का नाम अमरनाथ पड़ा।
आज का श्लोका ज्ञान :
 चन्दनं
शीतलं लोके
,चन्दनादपि चन्द्रमाः |
  चन्द्रचन्दनयोर्मध्ये
शीतला साधुसंगतिः
अर्थात् : संसार में चन्दन को शीतल माना जाता है
लेकिन चन्द्रमा चन्दन से भी शीतल होता है
| अच्छे मित्रों का
साथ चन्द्र और चन्दन दोनों की तुलना में अधिक शीतलता देने वाला होता है
|
दोस्तों हमरे द्वारा दी गई जानकारी अगर आपको पसंद
आयी है तो हमारे इस विडियो को लाइक जरूर करें
, अगर आपके मन मे
हमारे हिन्दू देवी देवताओं से जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो हमे कमेंट बाक्स में
बताए। हम उस प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे। और ऐसी हीं प्रेरणादायी पौराणिक कहानीयां
सुनने के लिए हमारे इस चैनल को
subscribe जरूर करें ध्न्यवाद।
 How far
is Amarnath from Jammu?
 How is
shivling formed in Amarnath?
 Where is
the Shiv Khori?
Who built the Badrinath temple?
How many days it will take for Amarnath Yatra?

Thursday, 21 September 2017

माँ चंडिका और राक्षस महिसासुर के बीच महाप्रलयंकारी युद्ध। Durga and Mahi...

माँ चंडिका और राक्षस महिसासुर के बीच महाप्रलयंकारी
युद्ध




माँ दुर्गा को इस संसार मे शक्ति की देवी के रूप मे
पुजा जाता है। माँ ने कई बार पापियों के नाश के लिए इस धरती पर अलग अलग रूप मे
अवतार लिया है और कई राक्षसी शक्तियों से हमारी रक्षा की है। माता के इन्हीं
अवतारों मे से एक अवतार है माँ चंडिका का जिनहे हम माँ भगवती या माँ जगदंबा के नाम
से भी पुकारते हैं। माँ दुर्गा ने यह अवतार इसलिए लिया क्यूँ की एक दैत्य महिससुर
ने तीनों लोको पर अपना वर्चस्य स्थापित कर लिया था। पर यहाँ सवाल यह उठता है
त्रिदेवों यानि भगवान ब्रह्म भगवान विष्णु और भगवान शिव के होते हुए माँ दुर्गा को
यह अवतार लेने की आवश्यकता क्यूँ पड़ी
? क्या महिससुर से
सभी देव पराजित हो गए थे
? माँ ने उस द्त्य का वध किस प्रकार
किया
?
ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन
करता हूँ। आइए सुनते हैं महिससुर वध की कथा। मै आशा कर्ता हूँ आप हमारे इस विडियो
को पूरा देखने के बाद हमारे इस चैनल को सुब्स्कृबे जरूर करेंगे।
महिषासुर दानवराज रम्भासुर का पुत्र था, जो बहुत शक्तिशाली था। कहा जाता है की महिषासुर का जन्म पुरुष और महिषी (भैंस)
के संयोग से हुआ था। इसलिए उसे महिषासुर कहा जाता था। वह अपनी इच्छा के अनुसार
भैंसे व इंसान का रूप धारण कर सकता था।
उसने अमर होने की इच्छा से ब्रह्मा को प्रसन्न करने
के लिए बड़ी कठिन तपस्या की। ब्रह्माजी उसके तप से प्रसन्न हुए। ब्रह्मा जी ने
प्रकट होकर महिषासुर से कहा
“मांगो जो वर मांगना चाहते हो,
मैं तुम्हारी हर मनोकामना पूर्ण करूंगा”। महिषासुर
ने उनसे अमर होने का वर मांगा। ब्रह्माजी ने कहा-- जन्मे हुए जीव का मरना तो तय
होता है इसलिए अमरता जैसी कोई बात अस्तित्व ही नहीं रखती । ब्रह्मा जी की बात
सुनकर महिषासुर ने उनसे कहा
“ठीक है, अगर
मृत्यु होना तय है तो मुझे ऐसा वरदान दो कि मेरी मृत्यु किसी स्त्री के हाथ से हो
,
कोई दैत्य, मानव या देवता, कोई भी मेरा वध ना कर पाए”। ब्रह्मा जी ने तथास्तु
कहा और अंतर्ध्यान हो गए।
ब्रह्मा
जी से यह वरदान प्राप्त करते ही महिषासुर का अहंकार
अपने चरम
पर पहुँच
गया।
अपनी सेना के साथ उसने धरती पर आक्रमण कर दिया। चारों तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम
होने लगा। समस्त जीवों और प्राणियों को उसके सामने नतमस्तक होना ही पड़ा। भूलोक और
पाताल को अपने अधीन करने के बाद महिषासुर ने इन्द्रलोक पर भी आक्रमण कर दिया और
इन्द्र देव को पराजित कर स्वर्ग को
भी अपने अधीन कर लिया।
तब सभी देवगन भगवान ब्रह्म भगवान विष्णु और भगवान
शिव के पास गए। भगवान विष्णु ने कहा-- हम सब को मिलकर देवी शक्ति का आह्वान करना
चाहिए। तब सभी देवताओं ने मिलकर देवी शक्ति को सहायता के लिए पुकारा और फिर सभी
देवताओं के शरीर में से निकले तेज से माँ चंडिका का जन्म हुआ। इसके बाद सभी
देवताओं ने उन्हे अपने अस्त्र शस्त्र दिये भगवान शिव ने देवी को त्रिशूल दिया।
भगवान विष्णु ने देवी को चक्र प्रदान किया। इसी तरह
, सभी
देवी-देवताओं ने अनेक प्रकार के अस्त्र-शस्त्र देवी के हाथों में सजा दिए। इंद्र
ने अपना वज्र देवी को दिया। सूर्य ने अपने रोम कूपों और किरणों का तेज भरकर ढाल
,
तलवार और दिव्य सिंह देवी को अर्पित कर दिया।  
इसके बाद युद्ध के लिए तैयार माता चंडिका ने महिससुर
को ललकारा और कहा – महिससुर या तो तू स्वयं पाताल लोक चला जा या फिर अपनी मृत्यु
के लिए तैयार हो जा। युद्ध की ललकार सुनकर महिषासुर भगवती से युद्ध करने आ पहुंचा।
महिषासुर की सेना का सेनापति आगे बढ़कर देवी के साथ युद्ध करने लगा माँ ने तत्काल
ही उसका वध कर दिया। अनेकों राक्षसो का वध करते हुए माँ महिससुर के पास पहुँचीं। सारे
देवता इस महायुद्ध को बड़े कौतूहल से देख रहे थे। असुर सम्राट महिससुर ने विभिन्न
रूप धारण कर भगवती देवी को छलने की कोशिश की। परंतु माता पर उसकी किसी शक्ति का
कोई प्रभाव नहीं पड़ा उसने अनेकों अस्त्रों से प्रहार करना चाहा परंतु माता ने सब प्रहार
विफल कर दिये अंत मे माता ने त्रिसुल से उसका वध कर दिया।
सत्य
-सत्यमेवेश्वरो लोके सत्ये धर्मः सदाश्रितः।
सत्यमूलनि
सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम् ॥
सत्य
ही संसार में ईश्वर है
; धर्म भी सत्य के ही आश्रित है; सत्य ही समस्त भव - विभव का मूल है; सत्य से बढ़कर और कुछ नहीं है ।
रम्भ
ने क्यूँ किया था एक भैस के साथ समागम
, Rambh and karambh story, how chandika devi killed
mahisasur, birth of mahisasur and raktaabeez, mahisasur mardini, mahisasur
mardini shivyog, birth of mahisasur, goddess durga, mahishasur, why did rambha
have sex with buffalo, sex with buffalo, buffalo sex, rambha karambha, karambha
ramhba, how was mahisasur born, mashisasur birth story, yt:cc=on, rambha
buffalo, rambha ox, facts of about mahisasur, indra dev, lord indra
what are the
different avataars of maa durga, story of durga and mahisasur, how mahisasur
was killed, how devi chadi was born or came into existense, story of nine
avataar of maa durga, how first time maa durga came into existense, love story
of lord shiv and parvati, dharma yatra, shreemad home remedies, gyan the
treasure, why laxman ji did not sleep for 14 years, did hanuman ji married,
which was the last roop of maa durga, story of devi laxmi, logical hindu

Tuesday, 19 September 2017

Navratri 2017 - सप्तमी, अष्टमी, नवमी के दिन होती है माँ के इन स्वरूपों...

               
   
नवरात्रि episode 3



ये
काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन करता हूँ
, दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं, काल चक्र के पिछले अध्याय मे हमने आपको
नव दुर्गा के
छः स्वरूपों यानि माँ शैलपुत्री, माँ
ब्रह्मचारिणी
, माँ चंद्रघंटा, माँ कूष्माण्डा, स्कंदमाता, और माँ कात्यायनी के बारे में बताया था।
आज इस अगले अध्याय मे हम आपको नव दुर्गा के अन्य स्वरोपों की जानकारी देंगे। मै
आशा करता हूँ की हमारे इस विडियो को पूरा देखने के बाद आप इस चैनल को सुब्स्कृबे
जरूर करेंगे।
माँ
दुर्गा की सातवीं शक्ति कालरात्रि के नाम से जानी जाती हैं। दुर्गापूजा के सातवें
दिन माँ कालरात्रि की उपासना का विधान है।
जैसा की नाम से अभिव्यक्त होता है कि मां
दुर्गा की यह सातवीं शक्ति कालरात्रि के शरीर का रंग घने अंधकार की तरह एकदम काला
है। नाम से ही जाहिर है कि इनका रूप भयानक है। सिर के बाल बिखरे हुए हैं और गले
में विद्युत की तरह चमकने वाली माला है। अंधकारमय स्थितियों का विनाश करने वाली
शक्ति हैं कालरात्रि। कालरात्रि की उपासना करने से ब्रह्मांड की सारी सिद्धियों के
दरवाजे खुलने लगते हैं और तमाम असुरी शक्तियां उनके नाम के उच्चारण से ही भयभीत
होकर दूर भागने लगती हैं। इसलिए दानव
, दैत्य, राक्षस और भूत-प्रेत उनके स्मरण से ही
भाग जाते हैं। यह ग्रह बाधाओं को भी दूर करती हैं और अग्नि
, जल, जंतु, शत्रु और रात्रि भय का
नाश हो जाता है।
माँ
दुर्गाजी की आठवीं शक्ति का नाम महागौरी है। इनका रूप पूर्णतः गौर वर्ण है।  इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं। इसीलिए
उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया है। 4 भुजाएं हैं और वाहन वृषभ है इसीलिए वृषारूढ़ा
भी कहा गया है ।
मान्यता है की  पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी
ने कठोर तपस्या की थी। इसी वजह से इनका शरीर काला पड़ गया लेकिन तपस्या से प्रसन्न
होकर भगवान शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना
या
था। तभी से इनका रूप गौर वर्ण का हो गया और ये महागौरी कहलाईं। यह अमोघ फलदायिनी
हैं और इनकी पूजा से भक्तों के तमाम कल्मष धुल जाते हैं।
माँ
दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। इस देवी की कृपा से ही शिवजी का
आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए।
हिमाचल के नंदापर्वत पर इनका प्रसिद्ध
तीर्थ है।
इनका वाहन सिंह है और यह कमल पुष्प पर
भी आसीन होती हैं। मां के चरणों में शरणागत होकर हमें निरंतर नियमनिष्ठ रहकर
उपासना करना चाहिए।
माँ का स्मरण, ध्यान, पूजन हमें इस संसार की असारता का बोध
कराते हैं और अमृत पद की ओर ले जाते हैं।
दोस्तों
आज के इस
episode मे बस इतना ही नव दुर्गा के अन्य सभी
रूपों की जानकारी के लिए हमारा
पिछले अन्य एपिसोड देखना बिलकुल मत भूलिएगा, दोस्तों देवी दुर्गा या नवरात्रों से
जुड़ी कोई भी जानकारी या पर्श्न हो तो आप हमे हमारे कमेंट बॉक्स मे बता सकते हैं हम
उसका जवाब अवश्य देंगे। इस तरह की और भी धार्मिक
videos के लिए हमारे चैनल को सुब्स्कृबे जरूर करें । ध्न्यवाद  

Sunday, 17 September 2017

Navratri 2017 - माँ दुर्गा के नौ स्वरूप || 9 avatars of durga || Kaal Ch...

       नवरात्रि
episode
2




ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन
करता हूँ
, दोस्तों जैसा की आप सभी जानते हैं, काल चक्र के
पिछले अध्याय मे हमने आपको नव दुर्गा के तीन स्वरूपों यानि माँ शैलपुत्री
, माँ ब्रह्मचारिणी, और माँ चंद्रघंटा के बारे में
बताया था। आज इस अगले अध्याय मे हम आपको नव दुर्गा के अन्य स्वरोपों की जानकारी
देंगे। मै आशा करता हूँ की हमारे इस विडियो को पूरा देखने के बाद आप इस चैनल को
सुब्स्कृबे जरूर करेंगे।
नवरात्र-पूजन के चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के
स्वरूप की उपासना की जाती है। माना जाता है की माँ ने ही इस समस्त ब्रह्मांड की
रचना की थी और इसीलिए इन्हे कुष्मांडा देवी के नाम से पुकारा जाता है। इस देवी की
आठ भुजाएं हैं
, इसलिए ये अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में
क्रमशः कमण्डल
, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र
तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस
देवी का वाहन सिंह है और इन्हें कुम्हड़े यानि कदु  की बलि प्रिय है। संस्कृति में कुम्हड़े को
कुष्मांड कहते हैं। दोस्तों माँ कुष्मांडा की भक्ति से व्यक्ति के सभी रोगों और
शोकों का नाश होता है और उसे आयु यश बल और आरोग्य प्राप्त होता है ।
नवरात्रि का पाँचवाँ दिन स्कंदमाता की उपासना का
दिन होता है। मोक्ष के द्वार खोलने वाली माता परम सुखदायी हैं। स्कन्द कुमार यानि
भगवान कार्तकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमता पड़ा। माता के विग्रह मे
भगवान स्कन्द बल स्वरूप मे विराजित होते हैं। स्कन्द माता की चार भुजाएँ हैं
, दायीं तरफ की ऊपर वाली भुजा से स्कंद को गोद में पकड़े हुए हैं। नीचे
वाली भुजा में कमल का पुष्प है। बायीं तरफ ऊपर वाली भुजा
,
वरदमुद्रा में हैं और नीचे वाली भुजा में कमल पुष्प है। यह कमल के आसन पर विराजमान
रहती हैं। इसीलिए इन्हें पद्मासना भी कहा जाता है। मन को एकाग्र रखकर और पवित्र
रखकर इस देवी की आराधना करने वाले साधक या भक्त को भवसागर पार करने में कठिनाई नहीं
आती है और उसकी सभी इक्छए जल्दी ही पूर्ण हो जाती है ।
नवरात्र मे छठे दिन माँ कात्यायनी की पुजा अर्चना
की जाती है। कालांतर मे कात्य गोत्र मे एक बड़े ही महान ऋषि उत्पन्न हुए थे जिंका
नाम था महर्षि कात्यायन उन्होने माँ भगवती की बड़ी कठोर उपासना की
, उनकी इक्छा थी की माँ भगवती का जन्म उनकी पुत्री के रूप मे हो। उनकी
तपस्या सफल भी हुई और माता ने
महर्षि कात्यायन की पुत्री के रूप
मे जन्म लिया। तभी ने उनको कात्यायनी देवी पुकारा जाने लगा।
इनकी उपासना और आराधना से
भक्तों को बड़ी आसानी से अर्थ
, धर्म, काम
और मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है। उसके रोग
, शोक,
संताप और भय नष्ट हो जाते हैं।
दोस्तों आज के इस episode मे
बस इतना ही नव दुर्गा के अन्य सभी रूपों की जानकारी के लिए हमारा अगला एपिसोड
देखना बिलकुल मत भूलिएगा
, दोस्तों देवी दुर्गा या नवरात्रों
से जुड़ी कोई भी जानकारी या पर्श्न हो तो आप हमे हमारे कमेंट बॉक्स मे बता सकते हैं
हम उसका जवाब अवश्य देंगे। इस तरह की और भी धार्मिक
videos के
लिए हमारे चैनल को सुब्स्कृबे जरूर करें । ध्न्यवाद 
nava durga photos,
9 avatars of durga in telugu,
9 roop of durga in hindi,
nav durga images with names hd,
navratri 9 days devi names,
nav durga photo with name,
navratri 9 devi names in telugu,
navratri 9 devi names in hindi,
nav durga story in hindi,
nav roop of maa durga in hindi,
nav durga ke nav roop in hindi,
nav durga photo with name,
nav durga in hindi,
maa durga ke 9 roop name in hindi,
9 names of durga mata,
nav durga mantra,

Wednesday, 13 September 2017

किसने और क्यूँ मारा था एकलव्य को || how eklavya was killed || Kaal Chakr...





एकलव्य
का वध श्री कृष्ण ने क्यों किया था
| Why did Krishna kill Ekalavya
ये काल चक्र है इस काल चक्र मे ऐसे कई सारे पत्र थे
जो हमारे पुरानो वेदो उपनिषदों आदि के पन्नो मे खो गए जिनहे उनकी उचित पहचान नहीं
मिल पाई जिसके वो योग्य थे। आज हम एक एक ऐसे ही पत्र का वर्णन करने जा रहे हैं
जिनकी धनुर्विद्या अर्जुन और कर्ण के समान ही थी उनका नाम है एकलव्य। परंतु
दोस्तों ये वीर एकलव्य कौन था
? इस योद्धा का जिक्र अत्यधिक
क्यूँ नहीं मिलता
? एकलव्य की मृत्यु कैसे हुई ? किसने मारा था एकलव्य को ?
एकलव्य, निषादराज
हिरण्यधनु और रानी सुलेखा का पुत्र था
, जिसका नाम “अभिद्युम्न” रखा गया था। प्राय: लोग उसे “अभय” नाम से बुलाते थे। पाँच वर्ष की आयु मेँ एकलव्य
की शिक्षा की व्यवस्था कुलीय गुरूकुल मेँ की गई थी ।
बालपन से ही अस्त्र शस्त्र विद्या मेँ बालक की लगन
और एकनिष्ठता को देखते हुए उसके गुरू ने बालक का नाम
“एकलव्य” संबोधित किया था । एकलव्य धनुर्विद्या की
उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता था। उस समय धनुर्विद्या मेँ गुरू द्रोण की ख्याति
थी। परंतु गुरु द्रोण केवल ब्राह्मण तथा क्षत्रिय वर्ग को ही शिक्षा देते थे और
शूद्रोँ को शिक्षा देने के कट्टर विरोधी थे।उसके पिता महाराज हिरण्यधनु ने एकलव्य
को काफी समझाया कि द्रोण तुम्हे शिक्षा नहीँ देँगे। पर एकलव्य ने पिता को मनाया कि
उसकी  शस्त्र विद्या से प्रभावित होकर
आचार्य द्रोण स्वयं उसे अपना शिष्य बना लेँगे। पर एकलव्य का सोचना सही न था
–
द्रोण ने उसे शिक्षा देने से साफ इंकार कर दिया ।
एकलव्य हार मनाने वालों में से नहीं था, बिना शस्त्र विद्या सीखे वह घर वापिस जाना नहीं चाहता था इसी कारण उसने वन
में जाकर आचार्या द्रोण की प्रतिमा बनाई और धनुर्विद्या का अभ्यास आरंभ कर दीया।
धीरे धीरे उस अभ्यास से वो ध्नुर्विद्या में निपुण होता चला गया। एक दिन अभ्यास के
दौरान एक कुत्ता वहाँ आ कर भौकने लगा जिससे एकलव्य की एकाग्रता बार बार भंग हो जा
रही थी। उसने उसी वक़्त उस कुत्ते के ऊपर एक ऐसे बाण से प्रहार किया जिससे उस
कुत्ते का मुह भी बंद हो गया और उसे किसी प्रकार की कोई क्षति भी नहीं पहुंची।
वह कुत्ता गुरु द्रोण का था जब गुरु द्रोण ने उस
कुत्ते की ये अवस्था देखि तब वो समझ गए की ये किसी बहुत ही श्रेस्ठ धनुर्धर का कम
है। वे उस महान धुनर्धर की खोज मेँ लग गए अचानक उन्हे एकलव्य दिखाई दिया जिस
धनुर्विद्या को वे केवल क्षत्रिय और ब्राह्मणोँ तक सीमित रखना चाहते थे उसे
शूद्रोँ के हाथोँ मेँ जाता देख उन्हेँ चिँता होने लगी।  तभी उन्हे अर्जुन को संसार का सर्वश्रेष्ठ
धनुर्धर बनाने के वचन की याद आयी।  द्रोण
ने एकलव्य से पूछा- तुमने यह धनुर्विद्या किससे सीखी
? एकलव्य- आपसे आचार्य! एकलव्य ने द्रोण की मिट्टी की बनी प्रतिमा की ओर
इशारा किया। द्रोण ने एकलव्य से गुरू दक्षिणा मेँ एकलव्य के दाएँ हाथ का अगूंठा
मांगा एकलव्य ने अपना अगूंठा काट कर गुरु द्रोण को अर्पित कर दिया।
लेकिन बाद में एकलव्य बिना अंगूठे के भी अपनी साधना
पूर्ण कौसल से  धनुर्विद्या मे पुनः दक्षता
हंसिल कर लेता है। आज के युग मेँ आयोजित होने वाली सभी तीरंदाजी प्रतियोगिताओँ मेँ
अंगूठे का प्रयोग नहीँ होता है
, अत: एकलव्य को आधुनिक
तीरंदाजी का जनक कहना उचित होगा।
एक बार वह जब जरासंध की सेना की तरफ से मथुरा पर
आक्रमण करता है तो अपने बाणों से यादव सेना को तहस नहस करने लगता है तब यदुवंसियों
को बचाने के लिए भगवान शिरी कृष्ण अपने सुदरसन चक्र से एकलव्य का वध कर देते हैं ।
दोस्तों एकलव्य का एक बड़ा हि वीर पुत्र था केतुमन इसी योद्धा की कहानी हम अपने
किसी और एपिसोड में बताएँगे।
दोस्तों एकलव्य के जीवन की ये प्रेरणादायी कहानी
अगर आपको पसंद आयी है तो हमारे इस विडियो को लाइक जरूर करें
, अगर आपके पास हमारे हिन्दू देवी देवताओं से जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो
हमे कमेंट बाक्स में बताए। हम उस प्रश्न का जवाब अवश्य देंगे ।
और
ऐसी हीं  प्रेरणादायी पौराणिक कहानी सुनने
के लिए हमारे इस  चैनल को
subscribe
जरूर करें ध्न्यवाद ।
how eklavya was born, how eklavya was killed, how guru
dronacharya was born, how jarasandh was born, how sage shringi was born, who
wrote the first ramayana, did lord hanuman married, what are the nine avatars
of durga, love story of karna and draupadi, love story of radha and krishna,
did lord ram had a sister named shanta, how ajun got gandiv dhanush, how karna
got vijay dhanush, is ramayana real or fake Big Magic Entertainment (TV Genre) Eklavya
Episode
·        
 
     

Monday, 11 September 2017

क्यों मारा भृगु ऋषि ने भगवान विष्णु की छाती में लात || Kaal Chakra

क्यों
मारा भृगु ऋषि ने भगवान विष्णु की छाती में लात




कालांतर मे एक बहुत ही महान ऋषि हुए थे जिनका नाम
था महर्षि  भृगु इनका जन्म 5000 ईसा पूर्व
मे हुआ था। महर्षि भृगु की महानता का अंदाज़ा इस बात से लगया जा सकता है की उनके
द्वारा रचित ज्योतिष ग्रंथ भृगु संहिता आज भी हमारे लिए अनुकरनिए है। महर्षि के  इस संहिता द्वारा किसी भी इंसान के तीन जन्मों
का फल निकाला जा सकता है। इस ब्रह्माण्ड को नियंत्रित करने वाले सूर्य
, चन्द्रमा, मंगल, बुद्ध,
बृहस्पति,शुक्र  शनि आदि ग्रहों और नक्षत्रों पर आधारित वैदिक
गणित के इस वैज्ञानिक ग्रंथ के माध्यम से जीवन और कृषि के लिए वर्षा आदि की भी
भविष्यवाणियां की जा सकती हैं। परंतु आज हम 
महर्षि भृगु के जीवन काल से जुड़ी एक ऐसे घटना का वर्णन करने जा रहे हैं
, जब उन्होने भगवान विष्णु की छाती पर अपने पैरों से प्रहार कर  दिया था। तो ऐसा क्या हुआ था जिसके कारण महर्षि
को इतना घोर पाप करना पड़ा
? इतने बड़े पाप का भागीदार कौन कौन
था
? और महर्षि को इस पाप की क्या सज़ा मिली ?
ये काल चक्र है इस काल चक्र मे मै आप सब का अभिनंदन
करता हूँ। अगर आप इस विडियो को पूरा देखते हैं तो मै आशा करता हूँ की आप हमारे इस
चैनल को जरूर सुब्स्कृबे करेंगे । आइए सुनते हैं महर्षि भृगु की जीवन गाथा ।
पद्मपूरण के उपसंहार खंड मे वर्णित कथा के अनुसार
मनदारचल पर्वत पर हो रहे यज्ञ मे ऋषि मुनियों मे इस बात पर विवाद छिड़ गया की
त्रिदेवों यानि भगवान ब्रह्म भगवान विष्णु और भगवान शिव मे से सबसे श्रेस्ठ देव
कौन हैं
? इस विवाद के अंत मे ये निष्कर्ष निकला की जो देव सतोगुणी होंगे वही
श्रेस्ठ कहलएंगे। इसके परीक्षण के लिए भृगु ऋषि को नियुक्त किया गया।
त्रिदेवों की परीक्षा लेने के क्रम मे भृगु ऋषि
सबसे पहले ब्रह्मलोक पहुंचे- वहाँ जाकर वो बिना कारण ही ब्रह्मा जी के ऊपर क्रोधित
हो गए और ये कहने लगे की आप सभी ने मेरा यहाँ अनादर किया है । यह देख ब्रह्मा जी
को भी क्रोध आ गया और उन्होने कहा- तुम अपने पिता से ही आदर की आशा रखते हो भृगु
तुम कितने भी बड़े विद्वान क्यूँ ना हो जाओ तुम्हें अपने से बड़ों का आदर करना नहीं
भूलना चाहिए । इस पर भृगु ऋषि ने कहा – क्षमा कीजिये भगवन लेकिन आप क्रोधित हो गए
और मै तो बस इतना ही देख रहा था की आपको क्रोध आता है या नहीं। इतना कह कर भृगु
ऋषि महादेव की परीक्षा ले के लिए कैलाश की ओर चल दिये ।
कैलाश पहुँच कर उन्हे पता चला भगवान शिव अपने ध्यान
मे लिन हैं उन्होने नंदी से कहा – जाओ जा कर भगवान शिव को उनके आने की सूचना दो ।
नंदी ने कहा – मै ऐसा नहीं कर सकता भगवान शिव
क्रोधित हो जाएंगे। इसपर भृगु ऋषि स्वयं ही उस स्थल पर चले गए जहां भगवान शिव
ध्यान मे लिन थे और वहाँ पहुँच कर भगवान शिव का अहवाहन किया और बोले कैलाश हो या
कहीं कभी ऋषि मुनियों के लिए तो द्वार सदैव खुले होते हैं।
शिव जी का ध्यान भंग हो गया और वो क्रोधित हो गए-
भगवान शिव ने कहा भृगु तुम्हारी मौत तुम्हें यहा तक ले आयी है आज तुम्हारी मृत्यु
निश्चित है मै अभी तुम्हें भष्म कर देता हूँ। तभी माता पार्वती वहाँ आ गईं और
भगवान शिव से भृगु ऋषि के प्राणो की रक्षा के लिए नीवादन किया और ये बताया की इसमे
भृगु ऋषि की कोई गलती नहीं है वो तो बस पृथ्वी के सभी ऋषि मुनियों का मार्गदर्शन
करना चाहते हैं ।
यह सब जान कर भगवान शिव का क्रोध शांत हो गया और
उन्होने भृगु ऋषि को बताया की क्रोध तो मेरा स्थायी भाव है।
इसके बाद भृगु ऋषि वैकुंठ पहुंचे, वहाँ पहुँच कर उन्होने देखा भगवान विष्णु निद्रा की अवस्था मे थे । भृगु
ऋषि को लगा की उन्हे आता देख भगवान विष्णु जानबूझकर सोने का नाटक कर रहे हैं। उन्होंने
अपने दाहिने पैर का आघात श्री विष्णु जी की छाती पर कर दिया। भगवान विष्णु की
निद्रा भंग हो गई
, उठते ही उन्होने महर्षि का पैर पकड़ लिया
और कहा भगवन् ! मेरे कठोर वक्ष से आपके कोमल चरण में चोट तो नहीं लगी। महर्षि भृगु
लज्जित भी हुए और प्रसन्न भी
, इसके बाद उन्होंने श्रीहरि
विष्णु को त्रिदेवों में श्रेष्ठ सतोगुणी घोषित कर दिया।
क्रोधाद्भवति संमोहः संमोहात्स्मृतिविभ्रमः।



स्मृतिभ्रंशाद्
बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति
क्रोध से उत्पन्न होता है मोह और मोह से स्मृति
विभ्रम। स्मृति के भ्रमित होने पर बुद्धि का नाश होता है और बुद्धि के नाश होने से
वह मनुष्य नष्ट हो जाता है।।
दोस्तों भृगु ऋषि के जीवन की ये प्रेरणादायी कहानी
अगर आपको पसंद आयी है तो हमारे इस विडियो को लाइक जरूर करें
, अगर आपके पास हमारे हिन्दू देवी देवताओं से जुड़ा हुआ कोई प्रश्न है तो
हमे कमेंट बाक्स में बताए। हम उस प्रश्न का जवाब अवश्य देंगे ।
और
ऐसी हीं  प्रेरणादायी पौराणिक कहानीयां  सुनने के लिए हमारे इस  चैनल को
subscribe जरूर
करें ध्न्यवाद ।     




Bhakti Ki Shakti, क्यों मारा, भृगु ऋषि ने, भगवान विष्णु, की
छाती में लात
, Jai Mahalakshmi Mata, By, Ramanand, Sagar, क्यों
मारा भृगु ऋषि ने भगवान विष्णु की छाती में लात !!
, lord vishnu videos,
brighu and lord vishnu videos, why bhrigu rishi curse lord vishnu, Vishnu
Puran, जय महालक्ष्मी माता, भृगु ऋषि, जब भृगु ऋषि ने मारा, भृगु ऋषि ने क्यों मारा सोते
हुए भगवान विष्णु की छाती में पैर
, भृगु ऋषि हिस्ट्री इन
हिंदी
, rish, Jai Mata Di  
 

कलयुग में नारायणी सेना की वापसी संभव है ? The Untold Story of Krishna’s ...

क्या महाभारत युद्ध में नारायणी सेना का अंत हो गया ... ? या फिर आज भी वो कहीं अस्तित्व में है ... ? नारायणी सेना — वो ...