Wednesday, 2 June 2021

Important Questions of Hindu Mythology | General Knowledge Questions For...

पौराणिक प्रश्नोतरी भाग 1

हिन्दुत्व केवल एक धर्म ही नहीं है, इसे एक सफल जीवन जीने के तरीके के तौर पर भी देखा जा सकता है। हिन्दू धर्म की अनेकों विशेषताएं को देखते हुए इसे सनातन धर्म की भी उपाधि दी गई है दोस्तों आज से हम पौराणिक प्रश्नोतरी की एक श्रंखला शुरू करने जा रहे हैं जिसमे आपसे रामायण महाभारत इत्यादि ग्रंथो से कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे चलिये जानते है आप हिन्दू धर्म को कितना जानते हैं??

 

1.    इनमे में से किसे रावण की लंका का निर्माणकर्ता माना जाता है?*👇

अ -  विश्वकर्मा

ब -  कामदेव

स -  वरुण

द -  कुबेर

'विश्वकर्मा' को हिन्दू धार्मिक मान्यताओं और ग्रंथों के अनुसार निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। भारतीय संस्कृति और पुराणों में विश्वकर्मा को यंत्रों का अधिष्ठाता और देवता माना गया है। उन्हें हिन्दू संस्कृति में यंत्रों का देव माना जाता है। विश्वकर्मा ने मानव को सुख-सुविधाएँ प्रदान करने के लिए अनेक यंत्रों व शक्ति संपन्न भौतिक साधनों का निर्माण किया। इनके द्वारा मानव समाज भौतिक चरमोत्कर्ष को प्राप्त करता रहा है। प्राचीन शास्त्रों में वैमानकीय विद्या, नवविद्या, यंत्र निर्माण विद्या आदि का विश्वकर्मा ने उपदेश दिया है। माना जाता है कि प्राचीन समय में स्वर्ग लोक, लंका, द्वारिका और हस्तिनापुर जैसे नगरों के निर्माणकर्ता भी विश्वकर्मा ही थे।

1.    "रावण मेरे पाँव को तुमने जिस प्रकार पकड़ा है, यदि ऐसे ही श्रीराम के चरण पकड़ते तो तुम्हारा कल्याण हो जाता।" रावण से यह कथन किसने कहा था?*👇

अ -  हनुमान

ब -  अंगद

स -  सुग्रीव

द -  नील

अंगद' महाबली बालि के पुत्र थे। ये परम बुद्धिमान, अपने पिता के समान बलशाली तथा श्रीराम के भक्त थे। राम के दूत रूप में लंका जाकर अंगद ने रावण को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन रावण सीता को लौटाने को राजी नहीं हुआ। लंका से लौटने से पूर्व रावण के दरबार में अंगद ने अपना पाँव जमीन पर जमाया और रावण को ललकारा कि- "यदि उसके दरबार का कोई भी योद्धा जमीन से मेरा पाँव हिला दे तो हम हार स्वीकार कर लेंगे।" मेघनाद और कुंभकर्ण सहित रावण के कई योद्धाओं ने प्रयत्न किए, किंतु कोई भी अंगद का पाँव जमीन से नहीं हिला पाया। अंत में रावण स्वयं पाँव हिलाने के लिए आया और अंगद के पाँव पकड़े, किंतु अंगद ने पाँव छुड़ा लिए और रावण से कहा- "रावण मेरे पाँव को तुमने जिस प्रकार पकड़ा है, यदि ऐसे ही श्रीराम के चरण पकड़ते तो तुम्हारा कल्याण हो जाता।

आपके लिए अगला प्रश्न

भगवान राम की पत्नी सीता किसकी पुत्री थी

राजा जनक

राजा वीरमणी

ऋषि विश्वामित्र

ऋषि कश्यप

दोस्तों इस प्रश्न का ऊतर आप हमे कमेंट बॉक्स मे बता सकते हैं अगर नही पता तो हमारे अगले पौराणिक प्रश्नोतरी का इंतज़ार कीजिये हम आप इस प्रश्न का उत्तर अवश्य देंगे।

No comments:

Post a Comment

कलयुग में नारायणी सेना की वापसी संभव है ? The Untold Story of Krishna’s ...

क्या महाभारत युद्ध में नारायणी सेना का अंत हो गया ... ? या फिर आज भी वो कहीं अस्तित्व में है ... ? नारायणी सेना — वो ...